पास आ जरा दिल की बात सुनाऊ तुझको,
कैसे धड़कता है दिल आवाज़ सुनाऊ तुझको,
आ के तू देख ले दिल पे लिखा है नाम तेरा,
अगर कहती है तो दिल चीर के दिखाऊ तुझको..
जितना जलाया है तुमने प्यार में मुझको,
दिल तो करता है की मै भी जलाऊ तुझको,
अजनबी होता तो ऐसा भी कर लेता शायद ,
मगर तू तो अपना है कैसे सताऊ तुझको…..
No comments:
Post a Comment